फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्ध का तीसरे दिन सई नदी में मिला शव

विज्ञापन
17- रामदयालगंज स्थित सई नदी में वृद्ध की लाश मिलने के बाद मौके पर जुटे लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मडियाहूं। शुक्रवार को रामदयालगंज बाजार के पास से लापता रामपुर नद्दी गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव (70) का शव तीसरे दिन रविवार को सई नदी में मिला। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव निवासी ब्रह्मदेव शुक्रवार की शाम घर से साइकिल से रामदयालगंज बाजार गए थे। वह देर तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। उनका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे तो घटना के दिन ही सई नदी के पुल के पास उनकी साइकिल लवारिश हाल में मिली थी। बाजार से घर के लिए खरीदे गए सामान से भरा थैला उनकी साइकिल की हैंडिल में सुरक्षत पड़ा था। रविवार को गांव के पास ही उनका शव सई नदी में उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पांडेय ने बताया कि परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें