फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम घोषित होने के दूसरे दिन 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा थाने की पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से 50 हजार के इनामी लखौवा निवासी आनंद सिंह शोले को शनिवार की की रात छुंछा के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि इस बदमाश पर आईजी जोन वाराणसी ने दो दिन पहले ही 50 हजार का इनाम घोषित किया था। चर्चा तो यह भी है कि पुलिस ने बदमाश को पहले से ही गिरफ्तार कर रखा था। इनाम घोषित होने के बाद उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने पत्रकारों को बताया कि लखौवा गांव निवासी बदमाश आनंद सिंह शोले पर आईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार की रात थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी शिवगुलामगंज चौराहे पर मौजूद थे तभी क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई। मुखबिर से सूचना मिली कि लखौवां बाजार में मृतक प्यारे लाल यादव की हत्या से संबंधित अभियुक्त आनंद कुमार सिंह उर्फ शोले छुन्छा घाट होकर आने वाला है । पुलिस ने घेराबंदी किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी ली गई तो उसके पास से पिस्टल कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद हई,। पिस्टल व गाड़ी के संबंध में अधिकार पत्र तलब किया गया तो नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें