फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से लापता युवक की प्रयागराज में मिली लाश, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सराय डिंगुर गांव से एक माह पूर्व लापता युवक की शुक्रवार को प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में लाश मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मां की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सराय डिंगुर गांव निवासी राहुल कुमार गौतम (32) पुत्र राम तिजोर गौतम तीन अगस्त को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। निराश होकर उन्होंने मुंगराबादशाहपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगंज में उसकी लाश मिली। जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त के बाद सूचना परिवार के लोगों को दी गई। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। राहुल दो भाइयों में बड़ा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि तीसरी बहन और छोटा भाई घर पर ही रहते हैं। मां इशरावती देवी ने बताया कि राहुल के सिर व गले पर चोट के निशान हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के बारे में कुछ स्पष्ट हो पाएगा। सतहरिया चौकी इंचार्ज बृजेश गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना दी है। तहरीर के आधार पर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें