फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के सामने सड़क पर मिली लाश, सिर और पैर पर चोट के निशान........

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मड़ियाहूं-जौनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली। उसके सिर और पैर पर गहरे जख्म के निशान थे। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले तो सीएचसी के सामने सड़क पर शव देख सन्न रह गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर और पैर में गहरे चोट के निशान थे, जो बरसात के पानी से धुल कर सफेद हो गए थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई और शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें