फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रदराज कैदियों से मिले डीएम-एसपी  

Sun, 15 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जिला जेल से उम्रदराज कैदियों से मिलकर निकलते डीएम और एसपी। 
विज्ञापन
 जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी रामप्रताप सिंह शनिवार को जिला जेल में बंद उम्रदराज कैदियों से रूबरू हुए। हत्या समेत अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद सात कैदियों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अर्जी दी थी कि उनकी उम्र अधिक होने  से अब वे ठीक से चल फिर भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें जेल से मुक्त कर दिया जाए।  जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी रामप्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुलिस बल के साथ जिला जेल में पहुंचे।  अफसरों ने अर्जी देने वाले बंदियों से बातचीत की और उनके आचरण के बारे में जेल प्रशासन से भी जानकारी की।

सातों अलग अलग बंदियों से अधिकारियों ने बात की। जिन बंदियों ने जिला प्रशासन को अर्जी दी है उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है। जांच के बाद अफसर उनकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। जिन कैदियों से अफसरों ने बात की उन्हें कुछ दिन पहले वाराणसी की सेंट्रल जेल से जौनपुर भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें