फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छत के नीचे पकती हंै परिवार के 86 सदस्यों की खुशियां

Sun, 15 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सुजानगंज के इटहा गांव में कमलेश शुक्ला का परिवार।    
विज्ञापन
जहां सुमति वहां संपत्ति नाना। तुलसी दास की यह चौपाई कमलेश शुक्ला के परिवार पर सटीक बैठती है। सुजानगंज ब्लाक के इटहां गांव निवासी कमलेश शुक्ल के परिवार में एक ही छत के नीचे सिर्फ रोटियां ही नहीं, खुशियां भी पकती हैं। घर में चार पीढ़ियां एक साथ रहती हैं।  टीडी कालेज के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष पद से रिटायर्ड कमलेश शुक्ल 78 साल के हैं।
विज्ञापन


इनकी माता सुखदेई 105 वर्ष की हैं। परिवार में 22 वयस्क पुरुष और 24 महिला और 40 बच्चे हैं।  सभी लोग खुशी से रहते हैं। इनकी एकता को देखकर सब प्रशंसा करते हैं। सभी लोग एक-दूसरे को सम्मान देते हैं। कमलेश शुक्ल को लेकर तीन सगे और चार चचेरे भाई हैं। कमलेश के बेटे विनोद शुक्ल नोयडा में इंजीनियर हैं।

इनकी बेटी अरुणिमा शुक्ल ने इसी साल आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में देश में चौथा स्थान हासिल किया है। कमलेश शुक्ल के चचेरे भाई शंभुनाथ भारतीय डाक विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। शंभुनाथ के बेटे अजय कुमार शुक्ल बहुधंधी इंटर कॉलेज सोनहिता के प्रबंधक हैं।
विज्ञापन


शंभुनाथ के पुत्र संजय मुंबई में कारोबारी है। दूसरे भाई पारस की पत्नी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। शंभुनाथ के ही भाई अमरनाथ की पत्नी भी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। पारसनाथ के पुत्र लवकुश शुक्ल और अंजनी शुक्ल मुंबई में इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें