फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को देवी मंदिरों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा की गई। दर्शन पूजन के लिए भोर से मंदिरों में ब्रह्माजी की शक्ति होने के कारण मां के ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा की गई।
विज्ञापन

मां शीलता धाम चौकियां और मां मैहर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। भोर से मंदिर परिसर मां के जयकारे से गूंजने लगा। भक्तों ने ज्ञान और वैराग्य की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर परिवार के सुख और शांति के लिए प्रार्थना की। मां शीतला चौकियां धाम में कड़ाही चढ़ाने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ रही। भोर में मां की आरती और पूजन के बाद मंदिर का पट मां के दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया। नवरात्र के मौके पर मंदिर परिसर में माला-फूल, धूप-बत्ती की दुकानें भी सज गई है। भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। नौ दिन चलने वाले नवरात्र से पूरा बातावरण भक्तिमय हो गया है। सिटी स्टेशन के पास स्थित मां दक्षिणी काली मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए भक्तों को दूरी बनाकर मां का दर्शन पूजन करने के लिए संदेश किया जा रहा है। भक्तों को मास्क लगाकर ही दर्शन पूजन करने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें