साधन सहकारी समिति रामपुर चौथार पर खाद के लिए पहुंची किसानों की भीड़। संवाद
- फोटो : संवाद
मीरगंज। साधन सहकारी समिति रामपुर चौथार में शनिवार को यूरिया खाद के लिए किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। खाद वितरित किए जाने में देर होने पर किसान हल्ला करते हुए हंगामा करने लगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस बुलाकर उसकी निगरानी में खाद वितरित किया गया।
साधन सहकारी समिति पर तीन दिन पहले 250 बोरी खाद आई थी। शनिवार को खाद वितरित किए जाने की सूचना मिलने पर सुबह छह बजे 500 से ज्यादा किसान समिति पर खाद लेने के लिए पहुंच गए। वितरण में देरी होने पर किसानों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। सचिव ने पुलिस बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूरिया खाद वितरित किया। किसानों को लाइन में खाद लेने के लिए कहा गया। एक बार कुछ लोगों के आधार कार्ड जमा किए गए। बाद में भीड़ देख लोगों के आधार कार्ड वापस कर दिए गए। बताया गया कि सर्वर नहीं चल रहा है। इसके बाद फिर से लाइन में लगने के लिए कहा गया। इसके बाद भीड़ में शामिल लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। हंगामा देख पुलिस बुलानी पडी। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण सुबह लगभग 11 बजे शुरू कराया गया। कई किसान खाली हाथ लौट गए। सचिव लालजी यादव का कहना है कि 250 बोरी खाद थी। किसान ज्यादा आ गए थे। सर्वर डाउन होने के कारण खाद वितरण में देरी हुई।