सूर्य पासना के महावर्प छठ पर सोमवार से 36 घंटे का कठिन व्रत रखने वाली महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगलवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
गाजे-बाजे के साथ टोकरी से भरे प्रसाद को श्रद्धालु सिर पर लेकर पूजास्थलों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने छठ माता से खुद और दूसरों के सलामती के लिए दुआएं मांगी। रात भर घाटों पर भक्तों की भीड़ एकत्र रही। देर रात तक पूजा वाले घरों में देवी गीत गाए गए। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।