फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटने से 100 एकड़ से अधिक की फसल जलमग्न

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के मनिहागोविंदपुर गांव में माइनर ओवर फ्लो होने के चलते डूबी गेहूं की फसल। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
महराजगंज। नहर की पटरी कट जाने से शाहपुर, नेवादा और मजीठी ग्राम पंचायत की सौ एकड़ से अधिक की फसल जलमग्न हो गई है। सूचना पर नहर विभाग ने पानी बंद कराकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। बारिश होने के साथ ही पानी खेतों में जमा हुआ है। इससे फसलों के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

भटपुरा-कल्याणपुर नहर की पटरी शाहपुर नेवादा गांव के समीप गुरुवार को दिन में कट गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बांध तो दिया, लेकिन रात में पानी का दबाव अधिक होने पर नहर की पटरी पुन: कट गई। इससे शाहपुर व नेवादा ग्राम पंचायत के धर्मेंद्र सिंह, मालजीत सिंह, आनंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, राज केसर सिंह सहित 20 से अधिक किसानों की गेहूं, सरसों, मटर और आलू की फसल पानी में डूब गई। इसी तरह मजीठी ग्राम पंचायत में हीरालाल, रमेश चंद, राम अवध, सरजू लाल, बंशी लाल, जीतलाल, सभाजीत, प्यारेलाल, इंद्रजीत आदि की पचास बीघा से अधिक फसल पानी में डूब गई है। ग्राम प्रधान मजीठी सुनील कुमार मौर्य का कहना है कि नहर विभाग ने माइनर का फाटक बंद किया है, लेकिन फिर भी फाटक गड़बड़ होने के कारण नहर में अधिक पानी आने से सैकड़ों बीघा फसल डूब गई है। ग्राम प्रधान शाहपुर धर्मेंद्र सिंह ने नहर विभाग से शिकायत किया है। इस संदर्भ में नहर विभाग के जेई तनवीर खान का कहना है मुझे नहर कटने की जानकारी मिली थी। मैंने माइनर का फाटक बंद करवा दिया है, वहीं बड़ी नहर का पानी भी बंद करवा दिया है। भटपुरा नहर विभाग की समिति को मरम्मत का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें