एसओजी प्रभारी ने बताया कि उनकी एक टीम उपनिरीक्षक तरुण श्रीवास्तव की अगुवाई में अभियुक्तों की तलाश में घोसाव धरांव के तरफ गई हुई है। इसी समय मुखबीर से सूचना मिली की अखिलेश यादव उर्फ नेता, जो वांछित चल रहा है वह ककोरी, खालिसपुर की तरफ से नहर रोड पकड कर पैदल आ रहा है।
हाईवे से कोई साधन पकड़कर वह वाराणसी की तरफ जाने वाला है। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना को जरिए दूरभाष तरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली एसओजी टीम को बताया गया और त्रिलोचन महादेव की तरफ से घेराबंदी के लिए बुलाया।
पुलिस टीम ककोरी नहर पुलिया हाईवे पर पहुंची तो हाईवे एक व्यक्ति ककोरी खालिसपुर की तरफ से नहर पटरी रोड पकड़कर हाईवे की तरफ पैदल आते हुए दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया गया तो वह मुड़कर पीछे की तरफ भागने लगा। तब तक ककोरी की तरफ से एसओजी की दूसरी टीम नहर पटरी पकड़कर आ रही थी।
भाग रहे व्यक्ति ने पुलिस से खुद को घिरा देखकर नहर पटरी पर ही एक झाड़ी छिप पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किया गया, जो बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की जामा तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ।
प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के मुताबिक, आरोपी की पहचान केराकत कोतवाली क्षेत्र के के कुसरना महरादेवा निवासी अखिलेश यादव उर्फ नेता के रूप में हुई है। उसने बताया कि अपने साथी सूरज यादव उर्फ गोलू के साथ डिंगूरपुर क्रासिंग के तरफ से त्रिलोचन बाजार की तरफ जा रहा था कि नहर रोड पर पुलिस से मुठभेड़ हो गया था। जिसमें वह पुलिस पर फायर करते हुए भाग गया था। हालांकि, मुठभेड़ में सूरज उर्फ गोलू पकड़ा गया था। इसी असलहे से उस दिन पुलिस पर फायरिंग किया था। घायल बदमाश को पुलिस इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई।