फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, फायरिंग की, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 09:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: यूपी के जाैनपुर जिले में खेतासराय और खुटहन पुलिस ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ की कार्रवाई कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Jaunpur: जौनपुर के खेतासराय और खुटहन पुलिस ने मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय कुख्यात, शातिर पेशेवर चोर गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस और मोटर साइकिल बरामद किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीती रात 10 बजे थानाध्यक्ष खुटहन चंदन कुमार राय पहलमापुर नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन की चेकिंग की जा रहे थे। इसी दौरान गभीरन की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहे एक व्यक्ति को रोकने का इशारा किया किए। लेकिन उसने या कि बाइक पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास किया और कलापुर की तरफ भागने लगा।

थानाध्यक्ष ने कंट्रोल रुम व थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय को सूचना देते हुए पीछा करना शुरू किया। तरसावा मोड़ पर  दोनों तरफ से खुद को देखकर बदमाश बाइक घुमाकर भगाना चाहा कि गड्ढे में फंस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

आरोप है कि उसने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। इधर पुलिस ने भी फायर किया, जो बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने, अपना नाम दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित दौलतपुर पिलकिछा थाना खुटहन जौनपुर बताया।

पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर उसे खेतासराय की द्वितीय मोबाइल वाहन से इलाज के लिए पीएचसी खेतासराय भेजा है। बदमाश के खिलाफ खुटहन, बदलापुर, मड़ियाहूं, खेतासराय, आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़), थाना गोसाईगंज (सुल्तानपुर) में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें