फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, लगाया हत्या का आरोप 

Mon, 07 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगी टोला निवासी एक युवक की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की ससुराल के लोगों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ख्वाजगी टोला निवासी राजेश सेठ (28) पुत्र स्व. कमला सेठ का पीजीआई में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो राजेश के ससुराल के लोग भी यहां आ गए। उनके ससुर आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरौत निवासी जियालाल सोनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि राजेश दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। प्रापर्टी की लालच में उसे जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर राजेश की बहन नीलू और प्रियंका का कहना है कि भाई को लीवर में दिक्कत थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें