फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने प्रधान के दो पुत्रों को मारी गोली

Sat, 11 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
नेवढ़िया के जवंसीपुर गांव में ग्राम प्रधान के पुत्र को गोेली मारे जाने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। 
विज्ञापन
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जवंसीपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शुक्रवार की शाम बोलेरो सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान के दो पुत्रों पर हमला बोल दिया। पिटाई के बाद फायरिंग की। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर जमालापुर अतिरिक्त पीएचसी के डाक्टर ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जवंसीपुर के ग्रामप्रधान माधुरी देवी के  बड़े पुत्र आशीष सिंह (45)  शाम पांच बजे अपने घर से 100 मी दूर गांव के सूबेदार सिंह के घर में बैठकर दाढ़ी बना रहे थे। उनका छोटा भाई  संदीप सिंह (40) भी कुछ दूरी पर बैठा था। अचानक बिना नंबर के लाल रंग की बोलेरो से छह नकाबपोश बदमाश आए और अंदर घुस गए।

अंदर घुसते ही आशीष पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। सभी मिलकर आशीष को कुल्हाड़ी, सरिया से मारने लगे। इस दौरा छोटा भाई संदीप बचाने के लिए दौड़ा तो उसे भी कुल्हाड़ी से मारने लगे। इस दौरान आशीष ने भागने की कोशिश  की तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी।
विज्ञापन


गोली लगते ही वह गिर पड़े। छोटा भाई संदीप चिल्लाते हुए घर से बाहर भागा तो उसे भी दौड़ाकर गोली मार दी। उसे छर्रा लगा है। प्रधान पुत्रों को जो भी बचाने आगे आया बदमाश उसकी भी पिटाई करके बोलेरो से फरार हो गए। गांव वालों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर से दोनों को बीएचयू रेफर कर दिया गया। सूचना पर रामपुर एसओ, मड़ियाहू कोतवाल मौके पर पहुंचकर एक खोखा और कुल्हाड़ी बरामद किया। इस संबंध में एसपी देहात अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मामला प्रधानी चुनाव की रंजिश का है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें