फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
84 किलो गांजा और रुपयों के साथ पकड़े गए बाप बेटे। 
विज्ञापन
 लाइन बाजार पुलिस ने शनिवार की शाम अंबेडकर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक बोरा गांजे (84 किलो) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके लड़के को भी जलालपुर के इजरी गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 एसपी रोहन पी कनय ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हनुमान मंदिर तिराहा से जोगियापुर की तरफ गांजा सप्लाई करने जा रहा है। इस पर पुलिस ने वहां चेकिंग शुरू कर दिया।

उसी दौरान एक व्यक्ति सिर पर बोरी लेकर आता दिखाई दिया। तलाशी में 10 किलो  गांजा मिला। पूछने पर उसने अपना नाम रामदेव यादव बताया। गांजा के बारे में उसने बताया कि इसे सद्भावना पुल के पास एक व्यक्ति को देने जा रहा था।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मेरा बेटा चिरंजी लाल बिहार से गांजा लाता है। उसे इजरी बाजार में रखते हैं वहीं से सप्लाई करते हैं। पुलिस ने इजरी में दबिश दिया तो चिरंजीलाल यादव गाजा बेचते मिला जो पैर से विकलांग है। तलाशी लेने पर उसके पास से 84 किलो ग्राम गांजा, 193 पुड़िया, एसबीआई का दो ग्रीन कार्ड और 261417 रुपये बरामद हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें