फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, चार घायल 

Fri, 11 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में स्कार्पियो की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अखिलेश गौतम पड़ोसी गांव मिश्रीपुर निवासी मिण्टू सिंह (40) के साथ अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन


दोनों लखनऊ-बलिया मार्ग सुइथाकला के पास पहुंचे थे तभी शाहगंज की तरफ से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आ गए। दोनों को सामुदायिक   स्वास्थ केन्द्र सुइथाकलां पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सिकरारा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव के निकट हाइवे पर खड़े ट्रक में एक टेंपो पीछे से घुस गया।

जिसमे सवार तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तूसराय निवासी शांति देवी(40), सीता देवी(50), अनीता देवी (46) बुधवार को किसी काम से जौनपुर गई थीं।
विज्ञापन


वहां से लौटते समय तीनों एक टेंपो में सवार हुई। रात में जैसे ही आनापुर गांव के निकट पहुंचा तभी टेंपो असंतुलित होकर हाइवे से सटकर खड़े ट्रक में घुस गया। जिसमें टेम्पो चालक 35 वर्षीय इम्तियाज  निवासी लाइन बाजार समेत तीनों महिलाएं घायल हो गईं। सभी को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें