महराजगंज थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोर छात्रों की मौत हो गई जबकि गौराबादशाहपुर कस्बे में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रतापगढ़ जिले के अमरगढ़ निवासी अशोक सोनी का पुत्र शिवम सोनी (15) और महराजगंज थाना क्षेत्र के राजाबाजार निवासी रामजी का बेटा किशन (16) दोनों सेंट जेवियर्स स्कूल बदलापुर के छात्र थे। दोनों 10वीं कक्षा में पढ़ते थे। दोनों छात्र रोज एक साथ बाइक से स्कूल आते थे। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे दोनों महराजगंज राजाबाजार रोड पर नाहरपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे तभी घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों छात्र ट्रक के नीचे बाइक समेत फंस गए और ट्रक उन्हें करीब 30 मीटर तक घिसटता रहा। आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो ट्रक खड़ा कर चालक और खलासी भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक के नीचे फंसे दोनों छात्रों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले एसओ महराजगंज संतोष दीक्षित पहुंच गए और उन्होंने अपनी जीप से दोनों छात्रों को बदलापुर सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीछे से दोनों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल से भी दोनों को ट्रमा सेंटर वाराणसी रेफर कर गिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। कानून दोनों छात्रों की उम्र बाइक चलाने की नहीं थी। ड्राइविंग लाइसेंस भी 18 वर्ष से कम उम्र वालों का नहीं बनता। बावजूद इसके अभिभावक बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए बाइक सौंप दी थी। गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बा निवासी राजेश शर्मा (47) घर से अपने सैलून पर जा रहे थे। बाजार में वह बाइक से कप्पलगंज के पास पहुंचे थे तभी जौनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। राजेश बाईक सहित ट्रक के नीचे चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। बाइक ट्रक में फंस गई जिससे चालक ट्रक खड़ाकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रक और कार में टक्कर, तीन घायल
.
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर गोधना गांव के पास सोमवार को सुबह करीब आठ बजे कोहरे के चलते दो ट्रकों में सीधी टक्कर हो गई। एक ट्रक के पीछे चल रही कार भी ट्रक से टकरा गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे के चलते रास्ता आधे घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने वाहनों को किनारे करवाकर यातायात बहाल करवाया।मध्य प्रदेश से गिट्टी लादकर ट्रक आजमगढ़ जा रही था जबकि आजमगढ से भारत गैस का सिलेंडर लादकर नैनी इलाहाबाद की तरफ जा रहा था। दोनों ट्रक गोधना गांव के पास पहुंचे थे तभी आमने सामने टक्कर हो गी। सिलेण्डर लदे ट्रक के पीछे आ रही कार भी ट्रक से टकरा गई। कार चाऌलक महराजगंज निवासी जितेंद्श्र विश्वकमार ़ (36) ट्रक चालक हण्डिया थाना क्षेत्र के घुरेपुर निवासी अवधेश कुमार (40) व थरवई थाना के सिकाईपुरा गांव के बबलू पटेल (38) घायल हो गए। तीनों का उपचार स्थानीय एक निजी चिकित्सालय पर कराया गया।