फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टधातु की मूर्ति के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के मधुपुर गांव के पास से तीन लोगों को भगवान गौतम बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मूर्ति का वजन तीन किलो 130 ग्राम है। इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये है। छापेमारी में दो आरोपी मूर्ति का कुछ हिस्सा लेकर फरार हो गए।

 पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। एसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया है।

एसपी के निर्देश पर जनपद में अपराधियो के खिलाफ गहन अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार की सुबह मुंगराबादशाहपुर थानेदार रवींद्र श्रीवास्तव को सूचना मिली कि मधुपुर गांव के पास कुछ व्यक्ति अष्टधातु की मूर्ति के साथ खड़े हैं जो उसे
विज्ञापन


बेचने के फिराक में हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर तीन व्यक्तियों को दबोच लिया, लेकिन दो आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए व्यक्तियों में सुजानगंज थाने के सरायखाने निवासी भारत लाल

पटेल, मुंगराबादशाहपुर मधुपुर निवासी राम करन पटेल, बड़ागांव निवासी अजय कुमार हैं। पूछताछ में  पता चला कि फरार आरोपियों में सुजानगंज के केवटली निवासी मनोज यादव, मुंगराबादशाहपुर के बड़ागांव निवासी रोहित हैं।
विज्ञापन


 मनोज ने कहीं से यह मूर्ति लाई थी। मूर्ति का कुछ हिस्सा मनोज और रोहित ने ही कहीं बेच दिया है। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया।

 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ रवींद्र श्रीवास्तव, विद्यामणि तिवारी, उमेश चंद्र पांडेय, लालसाहब कमलेश, मनोज चौबे, लाल बहादुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें