फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ ने चाकू मार किया घायल

Sun, 15 Nov 2015 12:17 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सामने शनिवार को भोर में मनबढ़ युवक ने आटो चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि आपसी रंजिश को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो रही थी। इसी बीच आटो चालक को चाकू लग गई।

 रिजवी खां मोहल्ला निवासी मो. जाविर (35) आटो चलाता है। वह शनिवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे कोतवाली के सामने स्टैंड पर आटो रिक्शा खड़ा कर के सिटी स्टेशन के लिए सवारी भर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच एक युवक  उसके पास पहुंचा और कहीं जाने के लिए  भाड़ा तय करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि भाड़ा तय करने आए युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

उसने चाकू से कई वार किए। आटो चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य आटो चालकों ने हमलावर को दौड़ाया तो वह  फरार  हो गया।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। छीनाझपटी में चाकू लग गई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी बुद्दू निवासी रिजवी खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें