लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर भगवान राम की मूर्ति चोर उठा ले गए। मंदिर के पुजारी जितेंद्र बहादुर का कहना है कि मूर्ति अष्टधातु की थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। खोजी कुत्ता भी मौके पर पहुंचा पर नतीजा नहीं निकला। एसओ लाइन बाजार राजमोहन यादव ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
श्रीरामजानकी मंदिर के पुजारी जितेंद्र बहादुर सुबह मंदिर में साफ सफाई के लिए पहुंचे तो देखा चैनल का ताला टूटा था और अंदर श्रीकृष्ण और मां सीता के बीच में स्थापित भगवान श्रीराम की मूर्ति गायब थी।
उन्होेंने इसकी खबर आस पास के लोगों को दी। मंदिर में चोरी की खबर मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर लाइनबाजार एसओ राजमोहन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
डागस्क्वाड भी पहुंचा पर चोरों का पता नहीं चला। मंदिर के पुजारी जितेंद्र बहादुर ने बताया कि 1909 में मूर्ति को स्थापित किया गया था। मूर्ति अष्टधातु की थी।