फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के विवाद में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल

Mon, 13 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना के क्षेत्र के महिमापुर खुर्द गांव में रविवार को आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट में धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


गांव निवासी फरीद व नवाब के घर के बच्चों के बीच आम तोड़ने को लेकर सुबह वाद विवाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष उलाहना देने दूसरे पक्ष के यहां पहुंच गया। बस तू-तू मैं-मैं शुरू हो गया। बात बढ़ता गया दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष धारदार हथियार का प्रयोग करने एक दूसरे पर टूट पड़े।

मारपीट में एक तरफ  से फरीद, इरफान, जुबेर और दूसरे पक्ष से नवाब, कलमुद्दीन तथा नेहाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों तरफ  से मुकदमा दर्ज कर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करवाया। चिकित्सको ने गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें