देर शाम सर्किट हाउस के पास मारी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती
- फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के हनुआडीह गांव के पास शुक्रवार को अपाची गाड़ी सवार बदमाशों ने बाइक सवार महिला से चेन छीनने की कोशिश की। महिला के पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बरदह थाना के रवनिया गांव निवासी नागेश सोनकर (42) अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। गौराबादशाहपुर थाने के हनुआडीह गांव के पास पहुंचे थे तभी अपाचे गाड़ी से पहुंचे नकाबपोश तीन बदमाशों ने बाइक रोक लिया और पीछे बैठी महिला से चेन छीनने लगे।
दोनों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने पति को गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश वहां से फरार हो गए। घयल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी रोहन पी कनय भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। उध्ार नवाब साहब अहाते के पास शुक्रवार को एक युवक ने चाकू से हमलाकर दूसरे युवक को घायल कर दिया।
आलमगंज मोहल्ला निवासी मोहसिन (22) नवाबसाहब के हाते के समीप एक चाय की दूकान पर खड़ा था। दूकान पर काम करने वाले एक युवक से उसका विवाद हो गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तभी मनबढ़ युवक ने चाकू से वार कर दिया। चाकू उसकी गर्दन पर लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। युवक के गिरते ही हमलावर वहां से फरार हो गया।