फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान और घरों से लाखों की चोरी

Fri, 22 Jan 2016 12:50 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हौसला बुलंद चोर एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई करना तो दूर ज्यादातर वारदातों में केस भी दर्ज नहीं कर रही है। बुधवार की रात जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर,
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर , सरपतहा और चंदवक थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोर करीब पांच लाख रुपये के सामान और नकदी चोर उठा ले गए।  आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी के 20 दिनों में चोरी की तकरीबन  57

वारदातें हुई हैं।  मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार मोबाइल की दूकान का शटर चांड़ कर चोरों ने डेढ़ लाख से अधिक का माल पार कर दिया। विजय पटेल की अहमदपुर कैथोली में मोबाइल फोन की दूकान है । बुधवार की रात
विज्ञापन


 में दूकान बंद कर वह घर चले गए । रात में चोर दूकान का शटर चांड़ कर अंदर गए। इसके बाद दूकान मे रखे लैपटॉप , बैटरी , इन्वर्टर , पांच हजार नकद, 20 सेट मोबाइल फोन सहित डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। डोभी

प्रतिनिधि के मुताबिक चंदवक थाना क्षेत्र के लहर चक प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर चोर नकदी व अन्य सामान उठा ले गए। सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरें्द्रपुर गांव में चोरो ने राम अहक

 दुबे के घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उठा ले गए। वह अपने आंख का आपरेशन कराने बेटे के पास मुंबई गए थे। लौटकर आए तो चोरी का पता चला। उन्होंने 25 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख का सामान चोरी होने का

अंदेशा जताया है। खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार मुन्ना तिवारी की दूकान से गैस चूल्हा समेत 50 हजार से अधिक का सामान चोर उठा ले गए।  कृष्णापुर निवासी अखिलेश तिवारी भैंस व पडिय़ा चोर उठा ले गए।

 लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे फाटक के समीप स्थित दीवाकर दुबे की किराना की दूकान में सेंध लगाकर नकदी समेत करीब 60 हजार का सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें