फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Sat, 17 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने शनिवार को एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए नौ युवक और नौ युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल संचालक समेत 19 लोगों के खिलाफ  अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने होटल को सील कर दिया। पकड़े गए युवक और युवतियों में कुछ पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र हैं तो कुछ जौनपुर शहर के व्यवसायियों के घर के हैं। सीओ सदर हितेश कृष्ण ने बताया कि सभी युवतियों को महिला पुलिस की कस्टडी में रखा गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 पुलिस अधीक्षक को जानकारी मिली थी कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित एवन होटल एवं रेस्टोरेंट में अनैतिक देह व्यापार होता है। शनिवार को एसपी को सूचना मिली कि होटल में कई जोड़े मौजूद हैं। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक को होटल में छापा मारने का निर्देश दिया। एएसपी ओपी पांडेय के निर्देश पर सीओ सदर और सरायख्वाजा थानाध्यक्ष डा. विजय कुमार उपाध्याय मय फोर्स दोपहर करीब 1:45 बजे होटल पहुंच गए। 
विज्ञापन


अंदर घुसते ही पुलिस ने मुख्य गेट का चैनल अंदर से बंद कर लिया। एक-एक कर होटल के सभी कमरों की तलाशी ली तो अलग अलग कमरों से कुल 9 युवक और नौ युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। होटल मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके से मिली नौ बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।

पकड़े गए लोगों को पुलिस लाइन बाजार थाने ले आई। युवतियों को महिला थाने भेज दिया गया। देर शाम को पुलिस ने होटल मालिक समेत कुल 19 लोगों को खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने होटल को सील कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें