फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगना समेत गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और क्राइम ब्रांच की साझा टीम ने चौरा माता मंदिर से चांदी का मुकुट और मुखौटा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के पास से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस विभाग में डी-वन नाम में पंजीकृत इस गिरोह का 12 साल पुराना आपराधिक इतिहास है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस और क्राइम ब्रांच

 की टीम को एसपी भारत सिंह ने 10 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के चहारसू चौराहा स्थित चौरा माता मंदिर से 11 अप्रैल की रात चांदी का मुकुट और मुखौटा चोर उठा ले गए थे।
विज्ञापन


इस घटना के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस अधिकारियों और क्राइम ब्रांच की टीम गठित की थी। मंगलवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी भारत सिंह ने बताया कि कि 13 अप्रैल की रात नौ बजे

 कोतवाली प्रभारी चंद्रभूषण सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी और जफराबाद थानाध्यक्ष नगर कोतवाली में एकत्र होकर घटना के खुलासे के लिए योजना बना रहे थे, तभी सूचना मिली कि  चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य गोमती नदी के गोपी घाट

 पर मौजूद हैं वे नगर में किसी और चोरी के लिए योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का मुकुट और मुखौटा समेत अन्य सामान बरामद किया। 17

 मार्च को जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो गांव में जनरल स्टोर से चोरी, 10 अप्रैल को लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास जनरल स्टोर से चोरी किया गया सामना भी बरामद हुआ। बरामद सामानों की कीमत एक लाख से अधिक

 बताई गई है। गिरोह का सरगना सलीम  निवासी नावघाट जफराबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह चोरी के पंजीकृत गिरोह डी-वन का सरगना है। उसके साथ पकड़े गए गिरोह के अन्य सदस्यों में शहजादे पुत्र आशिक निवासी विजयीगीर

 थाना नेवढ़िया, राहुल पुत्र इश्तियाक निवासी सुक्खीपुर थाना कोतवाली नगर, विनोद मौर्य पुत्र टोलई निवासी शेखपुर थाना बक्शा, हारुन पुत्र बरकत अली निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर, जुम्मन हुसैन पुत्र अली हुसैन निवासी कस्बा मछलीशहर, राकेश सेठ पुत्र श्रीराम निवासी मड़ियाहूं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें