फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज 

Sat, 30 Apr 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात बारात में आए युवक ने गांव की मूक बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव में शुक्रवार की रात जफराबाद इलाके से बारात आई थी। द्वारपूजा का समय था। उसी दौरान कक्षा छह में पढ़ने वाली गांव की मूक बधिर किशोरी बारात में गई थी। रास्ते में एकांत पाकर बारात में आए युवक ने किशोरी को पकड़ लिया। पास में स्थित एक झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद रोती-बिलखती वह घर पहुंची और इशारों में अपनी मां से आपबीती सुनाई।

उसकी दशा देख परिवार के लोग दंग रह गए।  किशोरी को लेकर उसकी मां और परिवार के अन्य लोग बारात में पहुंचे जहां उसने युवक की पहचान कर ली। इस दौरान जिसके घर बारात आई थी वे लोग आरोपी युवक का बचाव करने लगे। तभी ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। शनिवार की सुबह लड़की को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने यह कहकर वापस कर दिया कि वह पुलिस के साथ आएंगे तभी जांच और इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन


लड़की को लेकर लोग बक्शा थाने पहुंचे। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार के आरोपी युवक जफराबाद थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी संजय निषाद के खिलाफ दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी का बचाव करने के आरोप में  सुभाष चंद्र और विजई निषाद के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें