फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने प्रधान पति को मारी गोली

Fri, 04 Nov 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव में गुरुवार को सुबह बदमाशों ने ग्राम प्रधान पति विनोद कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर दिया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। गोली मारने के बाद बदमाश पीछा करते जिला अस्पताल तक पहुंचे जहां घर वालों से मारपीट की।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो बदमाश फरार हो गए। सरायख्वाजा पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उधर घटना के बाद से गांव में तनाव बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। धौरइल की ग्राम प्रधान शशिकला यादव के पति विनोद कुमार यादव से गांव में चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है।

गुरुवार को वह शौच से लौट रहे थे। वह खड़ंजे से होकर घर की तरफ जा रहे थे  तभी रास्ते में एक घर की दीवार के पीछे छिपे बदमाशों ने पीछे से फायर कर दिया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर कर तड़पने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। आनन फानन में लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों को जब यह पता चला कि विनोद अभी जिंदा है तो चार की संख्या में वे जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में मौजूद उनके घर वालों से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद सिपाही ने दौड़ाया तो बदमाश फरार हो गए।

 परिवार के सभी सदस्य घायल को लेकर वाराणसी के एक अस्पताल में हैं। जिससे खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। अलबत्ता पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना पर एसपी देहात अरुण कुमार श्रीवास्तव, नगर कोतवाल पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें