नकली हिजड़े का बाल मूड़ने वाले नाई ने पुलिस कर्मियों के भय से बुधवार रात गांव के बाहर पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। एसपी ने इस मामले की जांच शुरू करा दी।
घटना जफराबाद थानाक्षेत्र के बीबीपुर गांव की है। बीबीपुर निवासी अब्दुल रज्जाक जलालपुर थानाक्षेत्र के कबूलपुर में सैलून चलाते थे। तीन दिन पहले हिजड़ों ने एक नकली हिजड़े की वसूली के आरोप में पिटाई कर उसके सिर के बाल
अब्दुल रज्जाक से मुड़वाकर बाजार में घुमाया था। किसी ने इसकी वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। अब्दुल रज्जाक के पुत्र रेयाज का आरोप है कि जलालपुर थाने के दो सिपाही दूकान पर आए और हिजड़े का सिर
मूड़ने के मामले में कहा कि मामला आईजी तक पहुंच गया है और तुम फंसोगे। कल सुबह थाने पर आ जाना। इससे रज्जाक परेशान हो गए। वह बुधवार रात में खाना खाने के बाद खेत की तरफ गए और लौटे नहीं। सुबह शव गांव के
बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर सीओ सिटी अभिषेक सिंह, एसओ जफराबाद अनुपम श्रीवास्तव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जेल जाने के भय से रज्जाक ने जान दे दी। इस मामले में एसओ जलालपुर
अनिल सिंह का कहना है कि वीडियो क्लिप में अब्दुल रज्जाक बाल मूड़ते देखा गया है। थाने के दो सिपाही उसे पूछताछ के लिए थाने पर आने का संदेश देने गए थे। धमकी नहीं दी थी।