फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी से बलात्कार

Wed, 20 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर किशोरी के साथ सोमवार की दोपहर में एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवती की मां ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मोबाइल सर्विलांस में उसकी लोकेशन लगातार बदल रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि वह मुंबई की ओर ट्रेन से जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर किशोरी के परिवार के सदस्य खेतों में काम करने गए थे। वह घर में अकेली थी। उसे अकेला जानकर पड़ोस का एक युवक घर में घुस आया। उसने तमंचे से धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिवार वाले घर लौटे तो किशोरी ने उनको आपबीती बताई। परिवार वालों ने मंगलवार को इसकी सूचना पुलिस को दी। किशोरी की  मां की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। उसके घरवालों से पूछताछ करने पर उन्होंने उसके मुंबई जाने की बात बताई है। उसका नंबर भी उसी रास्ते में ट्रेस हो रहा है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अरुण श्रीवास्तव, एसपी (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें