फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप छोड़ भागे तस्कर

Wed, 07 Sep 2016 01:17 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
मछलीशहर जंघई मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : jounpur
विज्ञापन
बभनियांव गांव के पास सोमवार की रात ग्रामीणों पर पथराव कर भाग रहे पशु तस्कारों को ग्रामीणों की घेरेबंदी के चलते वाहन छोड़ कर भागना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों समेत पिकअप को कब्जे में लिया और तीन तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। उधर आए दिन हो रही पशु तस्करी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जंघई-मछलीशहर मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसे पुलिस ने समझाबुझा कर खत्म कराया।
विज्ञापन


 सोमवार की रात बभनियांव गांव के लोगों ने चोरी से पशु पिकअप में लादकर भाग रहे तस्करों को रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। खुद को घिरता देख तस्करों ने गाड़ी के अंदर से भीड़ पर पथराव कर दिया और वाहन बैक कर मछलीशहर की ओर भागने लगे। बभनियांव गांव के लोगों ने जगदीशपुर गांव के लोगों को खबर फोन पर दी कि तस्कर भैंस लेकर पिकअप से भाग रहे हैं। जगदीशपुर गांव के लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को सड़क पर खड़ा कर दिया। तेज रफ्तार से आरही पिकअप को चालक ने बगल से निकालने का प्रयास किया लेकिन उसका पहिया खंदक में फंस गया। उस पर सवार पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले उसके पीछे लगी दूसरी पिकअप रास्ता बदलकर भागने में सफल रही। सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप समेत चार भैंसों को थाने ले गई।

तस्करी की बढ़ती घटनाओं व पुलिस की नाकामी से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह मछली शहर जंघई सड़क को  अवरुद्ध कर दिया। थानेदार योगेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। बताया कि तीन अज्ञात के खिलाफ  पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर  वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें