फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में एक की मौत, 4 जख्मी 

Sun, 23 Oct 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के जफराबाद, जलालपुर, बदलापुर थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक लोग घायल हो गए। बदलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदलापुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में किसी बात को लेकर दो परिवारों में शनिवार को मारपीट हो गई।
विज्ञापन


जिसमें संजय कुमार (40) घायल हो गया। परिवार वाले उसे बदलापुर पीएचसी ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई श्यामनारायण ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।

जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव में शुक्रवार की शाम हुई कहासुनी के विवाद को लेकर मतुला चौराहे पर कुछ लोगों ने दोपहर में बब्लू सिंह पर हमला कर दिया और तलवार से मारा। इसमें बब्लू और योगेंद्र घायल हो गए। घटना को लेकर गांव में तनाव हो गया। थोड़ी देर में ही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष के बब्लू  सिंह ने आफताब, गोविंद, पिंटू, चिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि दूसरे पक्ष ने बब्लू सिंह, योगेंद्र यादव और करिया के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इस मामले को लेकर जलालपुर और जफराबाद पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर बहस हुई। अंत में जफराबाद पुलिस ने केस दर्ज किया। जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी जौनपुर हाईवे पर बीबनमऊ गेट के समीप आरओ के पानी को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें शिवशंकर यादव, ओमप्रकाश यादव और संतोष यादव घायल हो गए।

 तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ओमप्रकाश को गंभीर चोट आई है। पुलिस के मुताबिक शिवशंकर यादव के  आरो प्लांट पर प्रदीप चिंटू अपने साथियों के साथ पहुंचे और पानी की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उन लोगों ने शिवशंकर सहित तीन की पिटाई कर दी। ं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें