फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दूकानों और मकान में लाखों की चोरी

Wed, 10 Feb 2016 12:59 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
हौसलाबुलंद चोरों ने सराफ सहित छह से अधिक दूकान और मकान में हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोर नकदी, जेवर सहित लाखों के माल लेकर भाग निकले। चोरी की घटनाओं पर अंकुश न लगने और खुलासा में पुलिस की
विज्ञापन


 निष्क्रियता से लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। डोभी संवाददाता के अनुसार  चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही बाजार में सोमवार की रात चोरों ने आधा दर्जन दूकानों का ताला और शटर चांड़ कर हजारों का माल पार कर दिया।

चोर कुछ और दूकानों का ताला तोड़ रहे थे तभी शोर सुनकर कुछ लोग जाग गए। शोर मचा तो चोर भागने लगे। इस दौरान बाजार के कुछ लोगों ने लाइसेंसी असलहे से हवा में गोलियां भी दागी। शोर सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची
विज्ञापन


लेकिन चोर फरार हो गए। पतरही बाजार में बाकेलाल की किराना की दूकान का शटर चांड़कर करीब सात हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया।  राजेश सेठ की सराफा की दुकान का शटर चांड़ कर चोरो ने करीब हजारों के गहने पार कर

दिए। रामनाथ गुपता की गुमटी का ताला तोड़ कर पांच सौ चुरा लिया। गुलाब गुप्ता, अकरम शेख,  सुबास यादव की दुकान का शटर चांड दिया लेकिन तबतक आस पास के लोग जाग गए और शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर मचते

ही चोर भागने लगे। पुलिश भी मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। धर्मापुर संवाददाता के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में सोमवार की रात चोरों ने एक सर्राफा की दुकान में सेंध लगाकर नगदी

 सहित सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब एक लाख रूपये की सम्पत्ति उठा ले गए। जौनपुर शहर के हनुमान घाट निवासी राजेन्द्र सेठ की सेवईनाला बाजार में न्यू विशाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।

 चोर दुकान के पीछे से सेंध लगाकर दुकान में घुसे। लोहे की आलमारी का लाक तोड़ दिया। आलमारी में रखा 20 हज़ार रूपये नगद व सोने चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गए।

चोरी का पता लोगों को सुबह चला तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस चोरी के मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सुइथाकला संवाददाता के अनुसार सरपतहा क्षेत्र के सुपर्णनाखुर्द गांव में सोमवार की रात रतनपाल सिंह के घर का दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुसे और कमरे में सो रहे परिवार वालों को बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे में रखे

आलमारी, बाक्स व अटैची तोड़कर नकदी व जेवरात समेत छह लाख का माल लेकर फरार हो गए। रतनपाल सिंह के परिवार के लोग एक कमरे में सो रहे थे, जबकि एक महिला बरामदे में सो रही थी। चोर छत के रास्ते घर में घुस

 गए और जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसकी बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और दूसरे कमरे का दरवाजा तोड़कर गोदरेज की आलमारी, बाक्स, अटैची आदि में रखे सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब बरामदे में सो

रही गीता सिंह की नींद खुली तो घर में सामान बिखरा देख कर शोर मचाया। जिसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे लोग दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा बाहर से बंद था। गीता ने दरवाजा खोला तो वे बाहर निकले और घर में अस्तव्यस्त

सामान देखकर परेशान हो गए। उधर चोर एक किलोमीटर दूर खेत में ले जाकर अटैची, बाक्स आदि तोड़कर फें क दिए थे। उसमें रखे सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


पीड़ित रतन पाल सिंह की तहरीर पर पुलिस चोरी का केस दर्ज कर लिया है। एसओ विवेक सिंह का कहना है कि घटना की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें