फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट कर महिला को ट्रेन से फेंका

Wed, 29 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद विहार से पटना जा रही जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों ने मंगलवार की भोर में एक महिला की पिटाई कर उसका दस हजार रुपये और गहने लूटने के बाद उसे हरपालगंज स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ट्रेन से फेंक दिया। सुबह लोगों ने महिला को अचेतावस्था में देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर महिला ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिशगंज थाना क्षेत्र के दलसिंह सराय निवासी मनीषा पत्नी विनोद राय का आरोप है कि वह गाजियाबाद में मजदूरी करती है। आनंद विहार से पटना जा रही ट्रेन जन साधारण एक्सप्रेस में वह बैठी थी। हरपालगंज स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ट्रेन रूकते ही कुछ बदमाश पहुंचे और पिटाई कर दस हजार रुपये, सोने की चेन, कपड़ा, मोबाइल छिनकर उसे धक्का देकर ट्रेन से नीचे फेंक दिया। महिला को ग्राम प्रधान मदन मोहन शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल सिंह ने अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर महिला ने आपबीती बताई।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तीन गंभीर



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें