यूबीआई की बधवा बाजार शाखा में लोन पास कराने के लिए थोक में फाइल लेकर पहुंचे लोगों ने सोमवार को जमकर बवाल किया।
बैंक में हंगामा देख आसपास के लोग जुटने लगे तो बिना नंबर की कार से आए लोग शाखा प्रबंधक को धमकाते हुए फरार हो गए।
दोपहर दो बजे बिना नंबर की इको स्पोर्ट कार से पांच की संख्या में लोग लोन पास कराने के लिए कई फाइलें लेकर पहुंचे थे। शाखा प्रबंधक ने लोन स्वीकृत करने से मना किया तो वे उन पर दबाव बनाने लगे।
बैक परिसर में हल्ला मच गया। अगल बगल के दूकानदार भी पहुंच गये। भीड़ के जुटने पर वह बिना नंबर की गाड़ी से मैनेजर को धमकी देते हुये फरार हो गए।
फाइलों को पुलिस ने जब्त कर लिया। शाखा प्रबंधक गोपाल कक्कड़ का कहना है की लोग 15 दिन से लोन की फाइल जबरिया तैयार कराना चाहते थे। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
थानाध्यक्ष राजकुमार यादव का कहना है की मामले को देखा जा रहा है। घटना सही होगी तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।