फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवीएल के 14 लोगों के खिलाफ समन जारी

Sat, 11 Feb 2017 01:27 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नाऊपुर, थानागद्दी के नामिनी अवेधश कुमार राय समेत 14 लोगों के खिलाफ जांच के बाद परिवाद दाखिल किया गया। इसे संज्ञान में लेते हुए एसीजेएम प्रथम शैलेंद्र कुमार वर्मा ने समन जारी कि या है। उन्होंने सुनवाई के लिए 21 मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी यादव ने डीएम के आदेश पर संयुक्त टीम के साथ जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज के नाऊपुर, थानागद्दी स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके पर फैक्ट्री के नामिनी अवधेश कुमार राय, यूनिट प्रेसीडेंट टेक्निकल सेल विजय शंकर सिंह, यूनिट हेड सुनील लोधी, मैनेजर गोडाउन धनंजय सिंह, मैनेजर प्रोडक्शन

शिवशंकर यादव फैक्ट्री में कार्यरत पाए गए। नामिनी अवधेश राय से खाद्य लाइसेंस मांगा गया लेकिन वह नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि केंद्रीय लाइसेंस प्राधिकारी द्वारा 3 अक्टूबर 16 से उत्पादन संबंधी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


अर्थात तीन नवंबर 16 की अवधि के दौरान फैक्ट्री बिना लाइसेंस के संचालित पाई गई। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में उत्पादन, पैकेजिंग, डिस्पैचिंग का कार्य किया जा रहा था। वनस्पति एवं रिफाइंड आयल ट्रकों में भरकर फैक्ट्री से बाहर आपूर्ति, विक्रय के लिए भेजे जा रहे थे।

इससे स्पष्ट हो गया कि फैक्ट्री प्रतिबंध आदेश का उल्लंघन करते हुए संचालित की जा रही थी। इस मामले में  खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी यादव ने साक्ष्य के साथ कोर्ट में परिवाद दायर किया। जिस पर सात फरवरी 17 को मजिस्ट्रेट ने मामले का संज्ञान लेते हुए 14 लोगों के खिलाफ समन जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें