फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से गहने लूटे

Sat, 30 Jan 2016 12:48 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने शुक्रवार की देर शाम इलाहाबाद मार्ग पर पांडेयपुर स्थित एक स्कूल के पास तमंचा सटाकर सराफा कारोबारी की बाइक और गहने लूट कर फरार हो गए। कुछ दूरी पर डिक्की तोड़कर गहने निकाल लिए
विज्ञापन


और बाइक लावारिस छोड़ दिए। सराफा कारोबारी के मुताबिक डिक्की में एक लाख के गहने थे।पांडेयपुर निवासी रामचंद्र सोनी की बुढिय़ा इनारा में सराफा की दूकान है। देर शाम वह दूकान बंद कर अपने पुत्र श्याम सोनी के साथ बाइक से

घर जा रहे थे। पांडेयपुर के पास पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और उनकी बाइक की डिक्की तोड़ने लगे। सफल नहीं हुए तो तमंचा सटाकर बाइक लूट ली और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस
विज्ञापन


बदमाशों की तलाश में जुट गई। उधर बदमाश इलाहाबाद के फूलपुर थाना क्षेत्र के आगरापट्टी के पास डिक्की में रखे गहने लेकर फरार हो गए और बाइक लावारिस छोड़ दी। घटना को लेकर सराफा कारोबारियों में दहशत फैल गई है।

 जिले में तीन दिन के अंदर आधा दर्जन लूट की घटनाएं हुई हैं। बावजूद पुलिस चुप्पी मारकर बैठी हुई है। एसओ मुंगराबादशाहपुर रवींद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बाइक लूट हुई थी लेकिन घेराबंदी को देख कर बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि डिक्की में गहने नहीं थे। जो सामान थे वह सुरक्षित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें