फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में कुत्ते के विवाद में अधेड़ की ले ली जान

Tue, 18 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखापुर गांव में सोमवार को पड़ोसी के घर में घुसे कुत्ते को पिटने से बचाने के लिए पहुंचे अधेड़ की लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा का केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया।  गांव निवासी छोटेलाल बेनवंशी (55) का कुत्ता पड़ोसी के घर चला गया था। पड़ोसी कुत्ते को मार रहे थे। छोटेलाल उसे बचाने पहुंचे तो लोग उन पर ही टूट पड़े।
विज्ञापन


वह जान बचाने के लिए घर की ओर भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा नहीं छोड़ा। हमलावरों ने उनके दरवाजे पर ही लाठी, डंडे और ईंट से मारकर हत्या कर दी। सूचना पर सीतमसराय चौकी की पुलिस पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। थोड़ी देर बाद नेवढ़िया पुलिस  पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


छोटेलाल के पुत्र कल्लू बेनवंशी की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा का केस दर्ज कर मेहीलाल और खदेरन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-अरुण श्रीवास्तव, एसपी (ग्रामीण), जौनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें