फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में आठ घायल

Sun, 19 Feb 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सराय रहिचन्दा गांव में शनिवार को शीशम के पेड़ की लकड़ी के बटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मुंगरा पुलिस ने घायलों को मुगराबादशाहपुर पीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन


 रहिचन्दा गांव निवासी राज कुमार पटेल व राम कृपाल यादव के बीच आबादी की आराजी पर स्थित शीशम के पेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। इसी भूमि पर लगा शीशा का पेड़ गिर गया है। शनिवार को एक पक्ष लकड़ी ले जाना चाहा तभी वहां पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने लकड़ी ले जाने से मना कर दिया।

कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगी। मारपीट में एक पक्ष के राजकुमार (40), चन्द्र भान (37),  समर बहादुर (47), तथा दूसरे पक्ष के राम कृपाल (60), चन्द्र कला (20) पुत्री नंदलाल, कौशिका (48) पुत्री राम कृपाल, चांदनी (18) पुत्री नंदलाल व जय देवी (42) पत्नी नंदलाल घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची सतहरिया चौकी पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहां जय देवी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफ र कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें