फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्थानों से लाखों की नकदी, जेवर चोरी

Tue, 04 Oct 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदवक, खुटहन, गौराबादशाहपुर बक्शा और करंजाकला क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने कहीं शटर चांड़कर तो कहीं मकान में सेंध लगाकर नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह पुलिस ने डागस्क्वायड की मदद से छानबीन की लेकिन किसी भी चोरी की घटना का सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार  पटैला बाजार के काशमी गली स्थित जेवर की दुकान का शटर चाड़कर चोर नकदी सहित दस हजार रुपये का आभूषण उठा ले गए। बाजार निवासी रामराज सेठ की सोने चांदी दूकान है। रविवार की रात दूकान का शटर चाढ़कर चोर चांदी के जेवर व नकदी उठा ले गए।

सोमवार को सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो शटर खुला था। अंदर जाकर देखा तो नकदी व जेवर गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पर मुकदमा दर्ज नही है। धर्मापुर प्रतिनिधि के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरैयामोड़ पर नगर कोतवाली क्षेत्र के रमेश यादव की कपड़े और ज्वेलरी की दूकान है।
विज्ञापन


रात में चोरों ने शटर चाड़कर कपड़े की दूकान से करीब 50 हजार से अधिक कीमत के कपड़े उठा ले गए। सुबह डागस्क्वायड पहुंचा लेकिन चोरों का पता नहीं चला। डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित कोपा गांव में स्थिति मातादयाल गोंड के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी जेवरात समेत

दो लाख से अधिक कीमत का माल पार कर दिया। परिवार के लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। चोर कमरे का दरवाजा तोड़कर बाक्स और आलमारी तोड़ दिया। उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और 23 हजार रुपये नकद, कपड़े उठा ले गए।

करंजाकलाः सरायाख्वाजा क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित साइबर कै फे की दुकान से चोर कंप्यूटर, प्रिंटर समेत हजारों का सामान उठा ले गए। सिद्दीकपुर निवासी टीपू सुल्तान की बाजार में साइबर कै फे की दुकान है। रात में चोरों ने वारदात की। दूकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें