फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान से नगदी और सामान चोरी

Mon, 25 Jan 2016 12:42 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार स्थित एक मोबाइल की दूकान में शनिवार को नकब लगाकर चोरों ने नगदी सहित डेढ़ लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दूकान स्वामी को इसकी जानकारी उस समय हुई, जब वह रविवार
विज्ञापन


को दूकान खोलने पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर दे दी है।जफराबाद थाना क्षेत्र के उतरगावां निवासी अमरनाथ निषाद की हाईटेक मोबाइल शाप एवं रिपेयरिंग सेंटर की दूकान धर्मापुर बाजार में है। रोज की भांति वह शनिवार की शाम दूकान

बंद कर अपने घर चला गया। रात में चोरों ने दूकान के पीछे नकाब लगाकर एक लैपटाप, एक इनवर्टर की बैटरी, रिचार्ज कूपन, 19 मोबाइल सेट, 40 मोबाइल की बैटरी,22 रिपेयरिंग की मोबाइल सेट और 100 चार्जर सहित पांच हजार रुपए
विज्ञापन


नगद पर हाथ साफ कर दिए। घटना की जानकारी दुकान स्वामी को रविवार को उस समय हुई, जब वह दुकान खोला।
 दूकान में रखे सामान गायब देख उसके होश उड़ गए। दुकान के पीछे जाकर देखा तो नकब लगा हुआ था।

 इसके बाद दुकान स्वामी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचंी पुलिस ने दुकान को देखा। साथ ही दुकान स्वामी से तहरीर लेकर जांच करने में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें