फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 गोली मारकर सब्जी व्यवसायी की हत्या

Sun, 06 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सब्जी कारोबारी की गोली मारकर हत्या के बाद रोते परिवार के लोग। 
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के परमानतपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात सब्जी व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर के सामने चबूतरे पर सो रहे अधेड़ को गोली मारकर बदमाश चले गए और परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लगी। शनिवार को सुबह उनका बेटा जगाने पहुंचा तो खून से लथफथ पिता का शव देख चीख पड़ा।
विज्ञापन


उन्हें बायीं तरफ कनपटी के पास गोली मारी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परमानतपुर मोहल्ला निवासी नेबूलाल सब्जी और फल का कारोबार करते थे।

वह ठेले पर सब्जी का कारोबार करते थे और घर पर भी एक कमरे में सब्जी और फल की दूकान खोल रखी थी। रोज की तरह शुक्रवार की रात में भी दूकान बंद कर नेबूला सोनकर (58) घर के सामने बने चबूतरे पर सो गए थे। सुबह करीब छह बजे उनका बेटा राधेश्याम पिता को जगाने पहुंचा तो खून से लतफत शव देख चिल्ला पड़ा।
विज्ञापन


 घटना का पता चलते ही परिवार और आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मृतक नेबूलाल के पुत्र राधेश्याम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आपराधिक, पारिवारिक विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ सिटी अमित राय का कहना है कि पुलिस हत्या का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। हत्यारों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें