फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या कर 7.50 लाख लूटे

Fri, 11 Sep 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार नहर के पास बदमाशों ने गुरुवार की सुबह मछलीशहर के गल्ला व्यापारी विनोद जायसवाल (42) की गोली मारकर हत्या कर 7.50 लाख रुपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


 घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर गुलजारगंज बाजार और मछलीशहर में जाम लगा दिया। मछलीशहर में रोडवेज की बसों में तोड़फोड़ की गई।

सड़क पर टायर जलाकर यातायात बाधित कर दिया गया। उधर छह घंटे तक गुलजारगंज में व्यापारी सड़क पर बैठे रहे। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी भारत सिंह यादव मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की सुरक्षा का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन


मछलीशहर के महतवाना मुहल्ला निवासी गल्ला  और  सीमेंट के  थोक कारोबारी विनोद जायसवाल सुबह आठ बजे अपनी कार से तगादा करने गए थे। उन्होंने गुलजारगंज बाजार में एक दूकान पर रुककर चाय नाश्ता किया।

 वहीं तीन बदमाश खड़े थे। जैसे ही विनोद कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे बदमाशों में से एक उनकी कार में आगे बैठ गया। अभी वह नहर के पास पहुंचे थे तभी बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग

लेकर उतर गया। पीछे से उसके दो साथी बाइक से पहुंचे जिनके साथ वह मछलीशहर की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर और सड़क के बीच में ही कार खड़ी होने की बात जैसे ही लोगों को पता चली भारी संख्या में लोग जुट गए।

 मछलीशहर नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि मौके पर डीएम और एसपी आएं तभी व्यापारी धरना समाप्त करेंगे। घंटों बाद

 अफसर मौके पर पहुंचे तब जाकर व्यापारियों ने जाम समाप्त किया। उधर मछलीशहर और बंधवा बाजार में भी दूकानें बंद कर व्यापारियों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। मछलीशहर में गुस्साए लोगों ने रोडवेज की कई बसों का शीशा तोड़

डाला। इससे कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। इस मामले में मृतक के भाई विनय जायसवाल ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। उधर देर शाम मृत व्यापारी के शव का पोस्टमार्टम कराकर घर वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें