फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

Sun, 08 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। पुलिस अभी शुक्रवार की रात मोबाइल की दूकान में हुई चोरी के मामले में उलझी थी कि शनिवार  की रात मछलीशहर-जंघई मार्ग पर चौकीखुर्द गांव के एक घर का
विज्ञापन


ताला तोड़कर नकदी, जेवरात, बर्तन सहित दो लाख से अधिक की संपत्ति चोर उठा ले गए। गृह स्वामी द्वारा फोन पर बातचीत के बाद पड़ोसियों ने चोरी की तहरीर दी।

चौकी खुर्द गांव निवासी छोटेलाल पांडेय और उनके परिवार के सभी सदस्य मुंबई में रहते हैं। गांव में स्थित उनके मकान में ताला बंद रहता है। रविवार को सुबह गांव की एक महिला उधर से गुजर रही थी तो छोटेलाल के मकान का दरवाजा खुला था।

 उसने सोचा कि शायद परिवार के लोग मुंबई से आए हैं। इसी उत्सुकता में वह महिला घर के अंदर प्रवेश की तो वहां का नजारा देख फौैरन बाहर निकल गई।

यह बात उसने आसपास के लोगों को बताया। पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना मुंबई में रह रहे छोटेलाल को दी। छोटेलाल ने रिश्तेदार को घर भेजा। फोन पर जानकारी देकर उन्होंने जिन-जिन स्थानों की जांच की बात कही। देेखा गया तो घर में कुल सात ताले टूटे थे। नकदी, बर्तन जेवरात समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति चोर उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें