फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद युवती की हत्या

Sat, 16 May 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उसकी लाश घर से 15 किलोमीटर दूर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास आम के पेड़ से लटकती हुई पाई गई।
विज्ञापन


 पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की के पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज किए बिना ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि हत्या से पहले युवती के साथ गैंगरेप हुआ था या नहीं।

पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार की शाम चार बजे से ही घर से लापता हो गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन


 कहीं भी उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रायपुर तिराहे के पास आम के पेड़ से नाइलान की रस्सी के सहारे युवती की लाश लटकती हुई पाई गई।

 रायपुर गांव के प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर लाश को नीचे उतरवाया। मौके पर जमा भीड़ में मौजूद किसी ने युवती की पहचान कर उसके परिवार वालों को सूचना दी।

लड़की के परिवार के लोग मौके पर पहुंच कर उसकी पहचान की। घटना स्थल पर शराब की दो बोतल भी पाई गई। लड़की के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके ननिहाल के एक युवक से उसका प्रेम था।
विज्ञापन


उसी ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन उसका पता नहीं चला।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें