फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के भाई समेत सात पर मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Nov 2015 01:01 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लापुर निवासी अधिवक्ता रामसुचित यादव की हत्या के मामले में उनकी पत्नी शांति यादव की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को वकील के भाई एवं उनकी पत्नी, पुत्रियों समेत सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस तीन
विज्ञापन


महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। अधिवक्ता रामसुचित यादव की तीन पुत्रियां अनीता, सुनीता और संगीता हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। उनके भाई से उनका जमीन को लेकर विवाद है।

वह प्रतिदिन जंघई स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर साइकल से घर आते थे। शुक्रवार की रात वह घर नहीं पहुंचे। उनका शव अगले दिन शनिवार को पवारा थाना क्षेत्र के चिताव गांव की पुलिया के नीचे मिला था। रविवार को पुलिस की जांच पड़ताल
विज्ञापन


में उनके घर से दो सौ मीटर दूरी पर रेलवे के किनारे झुरमुट में खून के निशान मिले। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी स्थान पर अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या करने के बाद उनकी पहचान छिपाने के लिए  शव को पुल के नीचे फेंकने के

 बाद जला दिया गया। डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची और खोजबीन की, लेकिन कोई कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। पुलिस तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें