फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह लाख रुपयों से भरा बैग ट्रेन से गायब

Mon, 03 Apr 2017 12:06 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
गोंडा से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में रविवार को सफर कर रहे एक कोल डिपो के कर्मचारी के पास से 14 लाख रुपयों से भरा बैग बदमाश लेकर भाग गए। खेतासराय स्टेशन के पास यह घटना घटी। कर्मचारी रुपयों से भरा बैग ऊपर की सीट पर रखकर नीचे बैठा था। तभी उसे झपकी आ गई और बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। शाहगंज और जौनपुर जीआरपी पुलिस खेतासराय स्टेशन पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। जीआरपी घटना को संदिग्ध मान रही।
विज्ञापन


मुगलसराय निवासी सुभाष चंद्र का चंदौली में कोल डिपो है। उनके यहां तैनात कर्मचारी चंदौली निवासी अरुण राजभर रविवार को वसूली कर ट्रेन द्वारा अयोध्या से लौट रहा था। रुपयों से भरा बैग ऊपर की बर्थ पर रख कर वह नीचे की सीट पर बैठा था। पीड़ित कर्मचारी के मुताबिक ट्रेन अकबरपुर से आगे बढ़ी तो उसे झपकी आ गई। खेतासराय स्टेशन पर उसे आस पास के यात्रियों ने बताया कि उसका बैग लेकर कोई भाग रहा है। ट्रेन 11:50 पर खेतासराय पहुंची थी और 11:51 पर छूट गई। पीड़ित यात्री ने जौनपुर जंक्शन पर उतर कर घटना की सूचना जीआरपी को दी । जौनपुर से जीआरपी इंस्पेक्टर आरएन पाण्डेय और शाहगंज से जीआरपी प्रभार एसपी सिंह ने खेतासराय रेलवे स्टेशन पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह से भी जानकारी ली गई।

जीआरपी थाने के इंचार्ज आरएन पांडेय का कहना है कि कोल डिपो के मालिक ने भी घटना पर संदेह जताया है। इतना रूपया नकद लेकर कर्मचारी कैसे जा रहा था और रुपये लिया भी था तो वह इतना बेखबर होकर सो कैसे गया। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। कोल डिपो के मालिक के आने के बाद लिखा पढ़ी की जाएगी। एसपी जीआरपी केपी सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वैसे कर्मचारी के बार-बार बयान बदलने से मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें