फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी युवक पर अगवाकर गुजरात ले जाकर तीन महीने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच किया तो मामला कुछ और ही निकला। दो बच्चों की मां तीन पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई थीं। दो दिन पहले गांव लौटी तो पति ने अपनाने से इंकार कर दिया तो उसने बताया कि करीब तीन महीने पहले वह बच्चों के साथ गांव की बाजार में सब्जी लेने जा रही थी। रास्ते में युवक ने कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और चार पहिया वाहन से वाराणसी लाया फिर वहां से ट्रेन से सूरत (गुजरात) ले गया। जहां वह कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले मौका पाकर उसने उसी मंजिल पर दूसरे कमरे में रहने वाले व्यक्ति से मोबाइल फोन लेकर अपने पति को आप बीती बताई। सीओ नृपेंद्र का कहना है कि महिला दो बच्चों की मां है। वह अपने मन से प्रेमी युवक के साथ गई थीं। उसने कोई तहरीर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें