फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक की मांग को लेकर विवाद, बराती बने बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के दिपाईपुर गांव में आई बारात में दूल्हे द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर ग्रामीणों ने दूल्हा समेत बरातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दिपाईपुर गांव निवासी कन्हैयालाल की पुत्री किरन का विवाह आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली अंतर्गत शेखपुरा पिपरी गांव निवासी साहेबलाल बिन्द पुत्र हरिश्चंद के साथ तय हुआ था। निर्धारित तिथि और समय पर गुरुवार की शाम बारात पहुंची। सब कुछ रीति रिवाज के साथ चला। लेकिन जयमाल के समय दूल्हे की ओर से दहेज में बाइक की मांग हुई तो कन्या पक्ष के लोगों ने बाइक देने से इंकार कर दिया। वर पक्ष द्वारा शादी तोड़ने और बारात वापस ले जाने की धमकी पर मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने दूल्हा समेत बरातियों को बंधक बना लिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी होने के बाद रात में ही लड़की की विदाई भी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें