सुईथाकला । सरपतहा थाना क्षेत्र से सटे सुल्तानपुर जिले के थाना अखंड नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर (महमदपुर ) बाजार में अभिनेष तिवारी के लड़की की शादी समारोह में आए हाथी और उसके महावत की करेंट की चपेट में आने मौत हो गई।
महावत हाथी को लेकर वैवाहिक समारोह में पहुंचा था। और द्धारपूजा के बाद वापस जाते समय रास्ते में ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज की लाइन की चेपट में आ गया। लाइन की चपेट में आने से महावत शमशेर निवासी मऊ और हाथी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके पश्चाचात खुशी का माहौल गम में बदल गया। एसओ अजय प्रताप यादव का कहना है कि हाथी दिन में जब उस रास्ते से गुजरा तो रास्ता समतल था। लेकिन रात दो बजे लौटते वक्त किसी ने मार्ग पर मिट्टी का ढेर इकट्ठा कर दिया। जिससे हाथी की ऊंचाई टीले पर जाने से बढ़ गई और बिजली का तार हाथी के माथे पर छू गया। घटना में हाथी और महावत दोनों की मौत हो गई है। हाथी का शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल सुल्तानपुर एवं वन विभाग को भेजा गया है। हाथी के मालिक सदानंद पांडेय निवासी बनी थाना दोस्तपुर सुल्तानपुर ने तहरीर दी है।