मछलीशहर। कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ स्थानीय कस्बे में हुई छेड़खानी के मामले मे ंपुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद भी केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत मंगलवार को समाधान दिवस पर किया। एसडीएम जेएन सचान ने प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की एक इंटरमीडिएट की छात्रा आठ जनवरी को कोचिंग से लौट रही थी। वह सैय्यद बाबा की मजार के पास पहुंची थी तभी मनबढ़ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी करने लगे थे। विरोध करने पर छात्रा के भाई की पिटाई भी कर दी थी। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने घटना के दिन ही पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।